Saturday, March 28, 2026

Latest Post

साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

बैंक खाता खुलवाते समय व्यक्ति के आधारकार्ड में वर्णित मोबाइल नंबर से खाते को लिंक करने के दिए निर्देश चंडीगढ़...

प्रधानमंत्री गति शक्ति प्रोजेक्ट देश व राज्यों के लिए बहुत ही कारगर – सुमिता डावरा

प्रधानमंत्री गति शक्ति प्रोजेक्ट देश व राज्यों के लिए बहुत ही कारगर – सुमिता डावरा

2047 तक भारत में विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का लक्ष्य चंडीगढ़, 20 अक्टूबर- प्रधानमंत्री गति शक्ति प्रोजेक्ट देश...

हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मनोहर लाल

हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : मनोहर लाल

पत्रकारों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने पर मुख्यमंत्री  श्री मनोहर लाल का गुरुग्राम जिला के पत्रकारों ने जताया आभार चंडीगढ़,20 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस को चौथा स्तंभ माना गया है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाना और जनहित से जुड़े विषयों को शासनप्रशासन तक पहुंचाने में प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने यह बात गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीहाल ही में हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन को दस हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपए की नि:शुल्क टर्म/ग्रुप बीमा योजना  व डिजिटल मीडिया पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया है।  जिसके चलते गुरुग्राम जिला के पत्रकारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया और हरियाणा सरकार की पत्रकारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जन जागरूकता में मीडिया का सबसे अहम योगदान है। विधानपालिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के साथ-साथ मीडिया का एक मजबूत चौथे स्तंभ के तौर पर समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सभी मीडियाकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज के हित में सजग रहना होगा। श्री मनोहर लाल ने कहा कि मीडिया का समाज में अहम योगदान है। यह लोगों को सूचनाएं देने के साथ-साथ जागरूक करने का भी काम करता है मीडिया प्रशासन की कमियों को दिखाकर जनता की समस्याओं को हल करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  वह अपने देश व प्रदेश की छवि को समाज में हो रहे अच्छे कार्यों के जरिए बेहतर बनाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों का कुशल क्षेम भी जाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।  उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद अब सोशल मीडिया भी एक नया वर्ग उभरा हैऐसे में इनकी ए से लेकर ई तक पांच कैटेगरी बनाई गई हैंइसमें उनके लिए विज्ञापनों का प्रावधान किया गया है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो।  इसके अतिरिक्त, हरियाणा मीडिया कार्मिक कल्याण निधि प्रशासन योजना के तहत बीमारी, मृत्यु, दुर्घटना या अन्य अप्रत्याशित आपात स्थितियों जैसे गंभीर जरूरतों के मामलों में उनके आश्रितों या कानूनी उत्तराधिकारियों को अब तक 161.74 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर सोहना के विधायक संजय सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, सीपी विकास अरोड़ा, डीसी निशांत कुमार यादव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग, हरियाणा के संयुक्त निदेशक एनसीआर आरएस सांगवान, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पंजाब पुलिस ने बम्बीहा गैंग के चार मुख्य संचालकों को किया गिरफ़्तार; 2 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित 4 हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने बम्बीहा गैंग के चार मुख्य संचालकों को किया गिरफ़्तार; 2 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित 4 हथियार बरामद

गिरफ़्तार किये गए मुलजिम फ़रार विदेशी गैंगस्टर लक्की पट्यिल के इशारों पर वारदातों को अंजाम देते थेः डीजीपी गौरव यादव...

हरित क्रांति के बाद अब प्रदूषण रहित स्टील बनाने के क्षेत्र में क्रांति का आधार बाँधेगा पंजाब

हरित क्रांति के बाद अब प्रदूषण रहित स्टील बनाने के क्षेत्र में क्रांति का आधार बाँधेगा पंजाब

115 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला यह प्रोजैक्ट 2600 करोड़ रुपए की लागत से किया स्थापित लुधियाना, 20 अक्तूबरः...

त्यौहारों के मद्देनजर 11 दिन बंद रहेंगे सारे बैंक, RBI ने जारी किया छुटियो का कैलेंडर 

त्यौहारों के मद्देनजर 11 दिन बंद रहेंगे सारे बैंक, RBI ने जारी किया छुटियो का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक की...

सूरजकुंड मेला परिसर में तीन से 10 नवंबर तक आयोजित होगा पहला दीवाली उत्सव,

सूरजकुंड मेला परिसर में तीन से 10 नवंबर तक आयोजित होगा पहला दीवाली उत्सव,

बड़ी चौपाल पर बिखरेगी सांस्कृतिक छटा, मेले का पूरा थीम दीवाली त्योहार पर रहेगा केंद्रित चंडीगढ़, 19 अक्टूबर - विश्व...

Page 466 of 487 1 465 466 467 487

Follow Us

Business

Entertainment

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.