Saturday, July 4, 2026

Latest Post

हरियाणा के राज्यपाल ने दिल्ली में श्री लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

हरियाणा के राज्यपाल ने दिल्ली में श्री लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

राज्यपाल ने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित होने पर श्री आडवाणी को दी बधाई चंडीगढ़,12 अप्रैल - हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित होने पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। श्री दत्तात्रेय ने देश के प्रति श्री आडवाणी के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने के लिए भारत सरकार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, "मैं ऐसे महान व्यक्तित्व वाले दिग्गज से मिलकर बहुत प्रसन्न और धन्य महसूस कर रहा हूँ।" दिल्ली में श्री आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात करने के पश्चात श्री दत्तात्रेय ने कहा कि "हमने पुरानी यादों को ताजा करते हुए चर्चा की और संस्मरण साँझे किए । हमने अस्सी के दशक के अंत से लेकर 2014 तक देश को विकसित करने के लिए साथ बिताए गए अपने सफर के दौरान की बातों को भी साझा किया और वे इस दौरान की बेहतरीन यादों पर मुस्कुराए और हंसे"।  राज्यपाल ने कहा कि श्री आडवाणी के योगदान ने आधुनिक भारत के विकास के परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है और उन्होंने महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया तथा देश को सही दिशा में ले जाने में एक "राजनेता" होने की अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।श्री दत्तात्रेय ने श्री आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की ताकि उनकी गरिमामय उपस्थिति युवा नेताओं को राष्ट्र निर्माण के सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करती रहे।

UP Loksabha Election

CM Yogi Visit Rajput Samaj : राजपूतो को मनाने सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, दारुल उलूम देवबंद को बताया मजहबी जूनून का अखाड़ा

CM Yogi Visit Rajput Samaj : राजपूतो को मनाने सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, दारुल उलूम देवबंद को बताया मजहबी जूनून...

CM Yogi Vsit Saharanpur

CM Yogi Vsit Saharanpur : कैराना के गंगोह में गरजे सीएम योगी, बोले सहारनपुर बन गया था मजहबी उन्माद का केंद्र, यहां से अब नहीं होता पलायन

CM Yogi Vsit Saharanpur : कैराना के गंगोह में गरजे सीएम योगी, बोले सहारनपुर बन गया था मजहबी उन्माद का...

राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को...

परिवहन विभाग द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है

परिवहन विभाग द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है

टैक्सी और मैक्सी श्रेणी के राज्य में पंजीकृत 56598 वाहनों में से केवल 07 हजार 535 वाहनों का अधिग्रहण किया...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

सिबिन सी द्वारा आज यहाँ अपने दफ़्तर में लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पोल ऐक्टिविटी मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत...

कनीना में हुई स्कूल बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जताया दुख

कनीना में हुई स्कूल बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जताया दुख

शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना चंडीगढ़,11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज जिला महेंद्रगढ़ के कनीना खण्ड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्री नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है सुविधा चंडीगढ़, 11 अप्रैल –लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न...

Page 339 of 518 1 338 339 340 518

Recommended

Most Popular

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.