Saturday, July 4, 2026

Latest Post

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : मध्यप्रदेश में INDIA गठबंधन को झटका, सपा प्रत्याशी मेरा यादव का नामांकन निरस्त, भाजपा प्रत्याशी का रास्ता साफ़ 

Loksabha Election 2024 : मध्यप्रदेश में INDIA गठबंधन को झटका, सपा प्रत्याशी मेरा यादव का नामांकन निरस्त, भाजपा प्रत्याशी का...

वर्ष 2024 से हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, तथा पंजाबी भाषा में पहली बार नाटक प्रतियोगिता

वर्ष 2024 से हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, तथा पंजाबी भाषा में पहली बार नाटक प्रतियोगिता

 इच्छुक संस्थाएं अकादमी वेबसाइट पर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार सभागार का आरक्षण नि:शुल्क करवा सकते हैं। चण्डीगढ़, 5 अप्रैल - हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा वर्ष 2023 के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हरियाणा अधिवासी लेखकों से 15 मई,2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति (साहित्यिक) पुरस्कार योजना, पाण्डुलिपि प्रकाशन प्रोत्साहन योजना, कहानी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता आदि योजनाओं के अंतर्गत हरियाणा अधिवासी लेखकों से 15 मई, 2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।  अकादमी द्वारा उक्त सभी योजनाओं के लिए हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, अंग्रेजी, पंजाबी, तथा उर्दू भाषाओं में लिखने वाले सभी लेखक अपनी साहित्यिक कृतियां या पाण्डुलिपियां इन योजनाओं के लिए अकादमी को भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2024 से हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, तथा पंजाबी भाषा में पहली बार नाटक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं कहानी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  इन सभी योजनाओं की विस्तृत नियमावली तथा आवेदन के लिए अपेक्षित प्रपत्र आदि अकादमी की वेबसाइट https://haryanaakademi.ac.in/  पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि लेखक  अकादमी वेबसाइट से प्रपत्र आदि प्राप्त करके अपनी प्रविष्टियां निर्धारित तिथि से पहले अकादमी कार्यालय में दस्ती अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।  उन्होंने बताया कि पंचकूला स्थित अकादमी भवन परिसर को एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में पहचान दिलाने के लिए अकादमी का महाराजा दाहिर सेन सभागार साहित्यिक आयोजनों के लिए संस्थाओं को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनावों के लिए हरियाणा में बनाये गए चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लोकसभा आम चुनावों के लिए हरियाणा में बनाये गए चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदाताओं को वोट की ताकत और मतदान के महत्व के प्रति करेंगे जागरूक- अनुराग अग्रवाल चंडीगढ़, 5 अप्रैल-  हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव -2024 के मद्देनज़र अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने  एक अनूठी पहल करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा बनाये गए चुनाव आइकॉन फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तर्ज पर अपने-अपने जिलों में आइकॉन बनाने का आग्रह किया था जिसे आज अंतिम रूप दिया गया। श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा का मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा परंतु इस बार हमने इसे 75 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।इसी कड़ी में खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वालों को जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है जो मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। श्री अनुराग अग्रवाल ने अन्य जिलों के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में चुनाव आइकॉन बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए  "चुनाव का पर्व- देश का गर्व" को शीर्ष वाक्य बनाया है ताकि नागरिक बढ़-चढ़कर चुनावों में भाग लें। उन्होंने प्रदेश भर के युवा जिनकी आयु 18/19 वर्ष है, जो पहली बार मतदान करेंगे, से आग्रह करते हुए कहा कि युवा जब निर्वाचकीय प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे तभी वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व जान पाएंगे। इसलिए युवा इस अवसर को चूकें नहीं क्योंकि 5 वर्षों में एक बार लोकतंत्र  का यह पर्व आता है।

योग क्रियाओं के साथ दूसरे दिन शुरू हुई आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस

योग क्रियाओं के साथ दूसरे दिन शुरू हुई आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस

तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की योग क्रियाएं चंडीगढ़,5 अप्रैल- प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रथम पुलिस महानिरीक्षकअधीक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत सभी पुलिस अधिकारियों ने योग क्रियाएं करते हुए की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए योग क्रियाएं की। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि योग के माध्यम से तन और मन को स्वस्थ व शुद्ध रखा जा सकता हैयोग शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक व सामाजिक स्वास्थ्य का साधन है।योग हमें सम्पूर्णता से जीवन जीने की राह दिखाता है और तन और मन के विकारों को दूर करता है ।उन्होंने कहा कि हम योग को अपनाकर संतुलित जीवन का निर्वहन कर सकते हैं।  योग से जीवन में संतुलन कायम होता है तथा हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।योग क्रियाओ के दूसरे दिन सत्र में पुलिस अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए योगाचार्य हेमंत ने पुलिस अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने में योग क्रियाओ जैसे-प्राणायाम, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा योग सत्र में सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ध्यान की क्रियाएं और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। योगासन के दौरान पुलिस अधिकारियों को शिथिलीकरण अभ्यास के आसन भी करवाए गए योग आचार्य ने उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, शीतली प्राणायम करवाया। उन्होंने योग साधकों को इन सभी आसनों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : उलेमाओं ने INDIA गठबंधन के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, सपा-कांग्रेस को वोट नही देने की कर रहे अपील

Loksabha Election 2024 : उलेमाओं ने INDIA गठबंधन के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, सपा-कांग्रेस को वोट नही देने की...

Dehli Political News

Dehli Political News : भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ लगी CM केजरीवाल की तस्वीर, सवाल उठने पर AAP ने दिया चौकाने वाला जवाब

Dehli Political News : भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ लगी CM केजरीवाल की तस्वीर, सवाल उठने पर...

PM Modi Coming Saharanpur

PM Modi In Saharanpur : कैराना और सहारनपुर के मतदाताओं को साधने आ रहे पीएम मोदी, तीन मुख्यमंत्री भी होंगे रैली में शामिल 

PM Modi In Saharanpur : कैराना और सहारनपुर के मतदाताओं को साधने आ रहे पीएम मोदी, तीन मुख्यमंत्री भी होंगे...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 11729 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 11729 पोलिंग स्टेशन पर तैनात होने वाले मतदान कार्मिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे...

Page 344 of 517 1 343 344 345 517

Recommended

Most Popular

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.