Thursday, July 2, 2026

Latest Post

हरियाणा सरकार ने 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एमबीपीएल के साथ किया एमओयू

हरियाणा सरकार ने 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एमबीपीएल के साथ किया एमओयू

हरियाणा को इस प्लांट से मिलेगी 800 मेगावाट बिजली चंडीगढ़,15 फरवरी  हरियाणावासियों को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आज हरियाणा सरकार ने महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) के साथ 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में हरियाणा की ओर से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ साकेत कुमार तथा कोल इंडिया लिमिटेड  की ओर से श्री देबाशीष नंदा ने एओयू का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एम.सी.एल.) द्वारा ओडिशा में 1600 (2x800 मेगावॉट) मेगावॉट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल उपस्थित थे मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी बेसिन पावर लिमिटेड (एमबीपीएल) द्वारा ओडिशा में प्रस्तावित अपने इस प्लांट से हरियाणा को 800 मेगावॉट बिजली देने की पेशकश की गई, जिसे स्वीकार करते हुए आज इस संबंध में एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित बिजली खरीद के लिए एकल मूल्य (लेवलाइज्ड टैरिफ) 4 रुपये 46 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार यमुनानगर में भी 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रही है, इसके लिए टेंडर किया जा चुका है। वर्तमान में हरियाणा में बिजली उत्पादन क्षमता 2,582 मेगावाट है और इस नये प्लांट के बनने से हरियाणा की घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3,382 मेगावाट तक बढ़ जाएगी। श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैंवर्ष 2014 में प्रदेश में बिजली की मांग 9000 मेगावॉट थी, जो आज बढ़कर 14,000 मेगावॉट हो गई है। बिजली निगमों द्वारा निरंतर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। हाइड्रो तथा सोलर पॉवर से भी बिजली खरीदी जाती है और हरियाणा बिजली के मामले में आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली आपूर्ति के मामले में हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और आज लगभग 5800 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, बिजली निगमों के अध्यक्ष श्री पी के दास, सेवा विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ साकेत कुमार, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित खत्री, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री सुदेश कटारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब संभावित हादसों वाले सभी 784 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करने और 60 प्रतिशत को दुरुस्त करने वाला देश का पहला राज्य: लालजीत सिंह भुल्लर

पंजाब संभावित हादसों वाले सभी 784 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करने और 60 प्रतिशत को दुरुस्त करने वाला देश का पहला राज्य: लालजीत सिंह भुल्लर

परिवहन मंत्री ने सडक़ सुरक्षा माह का किया समापन चंडीगढ़, 14 फ़रवरी: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर...

अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाहियों की सख़्त निंदा चंडीगढ़, 15 फ़रवरी: खनौरी और शंभू सरहद पर...

हरियाणा ने 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एमबीपीएल से किया एमओयू

चंडीगढ़, 15 फरवरी। हरियाणावासियों को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आज हरियाणा सरकार...

बलकार सिंह द्वारा जालंधर के डीसी को ”गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर” को स्थापित करने के लिए डेरे के प्रबंधकों के साथ मिलकर तुरंत रूप-रेखा तैयार करने के आदेश

बलकार सिंह द्वारा जालंधर के डीसी को ”गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर” को स्थापित करने के लिए डेरे के प्रबंधकों के साथ मिलकर तुरंत रूप-रेखा तैयार करने के आदेश

''गुरू रविदास वाणी अध्ययन सैंटर'' को स्थापित करने के लिए यदि और अतिरिक्त फंडों की ज़रूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त फंड...

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में तरक्कियों का दौर जारी: डा. बलजीत कौर

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में तरक्कियों का दौर जारी: डा. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा 18 सुपरवाईज़रों को बतौर सी. डी. पी. ओज़ किया पदोन्नत चंडीगढ़, 15 फरवरीः मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह...

मुख्यमंत्री ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का लोकार्पण

486 करोड़ रूपये की लागत से दो चरणों में हुआ टर्मिनल भवन का निर्माण। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Page 392 of 517 1 391 392 393 517

Recommended

Most Popular

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.